प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

28 मई को प्री-मानसून की दस्तक, 14 जिलों में होगी

मप्र के 45 शहर हीटवेव की चपेट में, 5 में लू का रेड अलर्ट

वर्तमान में छतरपुर जिले के दो प्रमुख शहर— खजुराहो और नौगांव सबसे ज्यादा तप रहे हैं। यहां का पारा लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

 मप्र के 45 शहर हीटवेव की चपेट में 5 में लू का रेड अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत आंधी और बारिश के अनोखे कॉम्बिनेशन के साथ हुई है। इसके बावजूद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सूरज के तेवर बेहद तल्ख हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 45 शहर इस समय भीषण हीटवेव (लू) की चपेट में हैं।

 

प्रदेश के ​5 जिलों में तीव्र लू का रेड अलर्ट

​

नौतपा के दूसरे दिन मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में झुलसाने वाली गर्मी का असर देखा गया। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 5 प्रमुख जिलों में तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें ​निवाड़ी, टीकमगढ़, ​छतरपुर, ​पन्ना, ​सतना शामिल हैं। ​वर्तमान में छतरपुर जिले के दो प्रमुख शहर— खजुराहो और नौगांव सबसे ज्यादा तप रहे हैं। यहां का पारा लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

​इंदौर-उज्जैन में पारा 41 डिग्री पार, भोपाल में बूंदाबांदी

​सोमवार को राजधानी भोपाल और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई। हालांकि, मालवा-निमाड़ अंचल में गर्मी का असर बरकरार है। प्रमुख शहरों ​उज्जैन में 41.8 डिग्री सेल्सियस, ​इंदौर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

28 मई से प्री-मानसून देगा राहत, 14 जिलों में बारिश के आसार

 

भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर भी दी है। 28 मई से प्रदेश में प्री-मानसून के सक्रिये होने की उम्मीद है। इसके प्रभाव से राज्य के 14 जिलों में तेज हवाओं और आंधी के साथ पानी गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को इस तपती गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने कहाः SIR अवैध नहीं संवैधानिक

Related to this topic: