प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

MPRDC में 49 लाख का घोटाला, फर्जीवाड़ा उजागर

MPRDC में मैनेजर व कंडक्टर ने किया 49 लाख का घोटाला, बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

भोपाल में MPRDC के मैनेजर और कंडक्टर पर 49 लाख रुपये के गबन का आरोप, एरियर के नाम पर फर्जीवाड़ा कर एफआईआर दर्ज, विभाग में हड़कंप।

mprdc में मैनेजर व कंडक्टर ने किया 49 लाख का घोटाला बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

Investigation |

भोपाल। मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। विभाग के तत्कालीन मैनेजर और एक कंडक्टर पर 49 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का गलत फायदा उठाकर एरियर (Arrear) के नाम पर फर्जीवाड़ा। आरोपियों के खिलाफ गबन का केस दर्ज, विभाग में मचा हड़कंप।

यह है पूरा मामला

​यह पूरा फर्जीवाड़ा सुप्रीम कोर्ट के एक पुराने आदेश की आड़ में अंजाम दिया गया। आरोपियों ने अदालत के आदेशों की गलत व्याख्या की या उनका सहारा लेकर कागजों में हेरफेर किया और 49 लाख रुपये का एरियर घोटाला कर दिया। ​जब विभाग द्वारा आंतरिक जांच की गई, तो पाया गया कि सरकारी खजाने को भारी चपत लगाई गई है। इस खुलासे के बाद सड़क विकास निगम के अधिकारियों के बीच खलबली मच गई है।

धोखाधड़ी व गवन का मामला दर्ज

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस घोटाले में विभाग के कुछ अन्य बड़े अधिकारी भी शामिल थे या यह केवल इन दो कर्मचारियों तक ही सीमित था। फिलहाल जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा सकती है।

यह भी पढ़े: मप्र TET में 3 लाख में 70 हजार ही परीक्षा में

https://www.primenewsnetwork.in/state/in-mp-tet-only-70000-out-of-3-lakh-teachers-eligible-for-exam/174478

Related to this topic: