प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

डोंगरगढ़ में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, पांच जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

डोंगरगढ़ में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा पांच जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार

5 Arrested for Gambling in Dongargarh, Police Seize Cash |

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। वहीं शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

गश्त के दौरान ग्राम चौथना में रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक के निर्देशन में थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त और पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी दौरान ग्राम चौथना में जुआ खेलते पांच आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों में सेवक साहू, कुशल साहू, महेंद्र कंडरा, धनेश कंडरा और महेत्तर कंडरा शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 295/2026 के तहत धारा 3(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही आरोपियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: बलरामपुर में खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, चार युवकों की दर्दनाक मौत

Related to this topic: