प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए...

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 5 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की पांच सीटों पर 16 मार्च को होने वाले चुनाव के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 5 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

5 Candidates Elected Unopposed to Rajya Sabha from West Bengal |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की पांच सीटों पर 16 मार्च को होने वाले चुनाव के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। भाजपा के उम्मीदवार पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा और टीएमसी के उम्मीदवार पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, राज्य के सूचना व प्रौद्यौगिकी मंत्री व पूर्व सांसद बाबुल सुप्रियो, बांग्ला फिल्म की अभिनेत्री कोयल मल्लिक व सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा

राहुल सिन्हा पश्चिम बंगाल के एक प्रमुख भाजपा नेता हैं, जो भाजपा की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं। ये मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, विशेषकर कोलकाता उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ते रहे हैं।

पूर्व डीजीपी राजीव कुमार

राजीव कुमार 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। ये 31 जनवरी 2026 को पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DGP) पद से सेवानिवृत्त हुए। इन्होंने अपने लंबे करियर में कोलकाता पुलिस कमिश्नर, STF प्रमुख और DGP जैसे अहम पदों पर काम किया है।

पूर्व सांसद बाबुल सुप्रियो

बाबुल सुप्रियो 2014 और 2019 तक भाजपा के टिकट पर आसनसोल से लोकसभा सांसद चुने गए थे। ये नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे। इन्होंने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में काम किया है। ये 2021 में अचानक भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। टीमसी ने इन्हें बल्लीगंज विधानसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया था। इनको उपचुनाव में जीत मिली जिसके बाद ये ममता सरकार में मंत्री बने।

अभिनेत्री कोयल मल्लिक

कोएल मलिक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री हैं। ये दिग्गज अभिनेता रंजीत मलिक की बेटी हैं। इन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। इन्होंने 'मितिन माशी' जैसे किरदारों से अपनी अलग पहचान बनाई। फिलहाल इन्होंने पहली बार राजनीति में अपना कदम रखा है। 

अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी

मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट की सीनियर वकील हैं। इन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड लॉ स्कूल और नेशनल लॉ स्कूल ऑफ़ इंडिया से पढ़ाई की है। गुरुस्वामी LGBTQ अधिकारों की खुलकर वकालत करती रही हैं। इन्होंने अपनी पार्टनर अरुंधति काटजू के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है। इनकी इमेज काफी विवादित रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/opposition-protests-in-parliament-over-west-asia-crisis/148229

संसद में गूंजा पश्चिम एशिया का युद्ध, विपक्ष का जोरदार हंगामा और वॉकआउट

Related to this topic: