प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बस और वैन की टक्कर में 5 की मौत

बस और वैन की सीधी टक्कर, 5 की मौत व 6 गंभीर घायल

भिंड। जिले में नेशनल हाईवे-719 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस और वैन के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

बस और वैन की सीधी टक्कर 5 की मौत व 6 गंभीर घायल

Bus-Van Collision |

भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस और वैन के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा शनिवार तड़के हुआ।

खाली बस लौट रही थी, तभी हादसा

खाली बस ग्वालियर की ओर लौट रही थी। इसी बीच छीमका गांव के पास, नेशनल हाईवे-719, गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में वैन में सवार लोग ग्वालियर से भिंड की ओर जा रहे थे। दोनों वाहन की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह पिचक गई।

​चार लोगों की मौके पर मौत

हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वैन में सवार यात्री गाड़ी के अंदर ही फंस गए थे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। 6 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जिनमें से 2 की हालत अत्यंत नाजुक होने के कारण उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।

​सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची

​घटना की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर सुचारू कराया।

यह भी पढ़े: बाबा महाकाल का शाही स्वागत और भोज

https://www.primenewsnetwork.in/state/grand-reception-and-feast-for-baba-mahakal/144872

Related to this topic: