प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद: मासूम अपहरण के बाद हत्या

औरंगाबाद में 5 वर्षीय मासूम की अपहरण के बाद हत्या, घर से 200 मीटर दूर झाड़ी में मिला शव; आरोपी गिरफ्तार

औरंगाबाद में 5 वर्षीय मासूम का अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया। घर से 200 मीटर दूर शव मिला, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

औरंगाबाद में 5 वर्षीय मासूम की अपहरण के बाद हत्या घर से 200 मीटर दूर झाड़ी में मिला शव आरोपी गिरफ्तार

5-Year-Old Kidnapped and Murdered in Aurangabad |

औरंगाबाद (बिहार): जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टंडवा थाना क्षेत्र के मोहरी इंटवा गांव में पांच वर्षीय मासूम सिद्धांत की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

अपहरण के बाद झाड़ी में मिला मासूम का शव

जानकारी के अनुसार, प्रमोद चंद्रवंशी के पांच वर्षीय पुत्र सिद्धांत का 30 जून की रात अपहरण कर लिया गया। काफी खोजबीन के बाद बच्चे का शव उसके घर से लगभग 200 मीटर दूर एक झाड़ी से बरामद हुआ। मासूम का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

ग्रामीणों में आक्रोश, कड़ी सजा की मांग

इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ त्वरित न्यायिक कार्रवाई और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता और न्याय दिलाने की भी मांग की है।

एफएसएल टीम कर रही जांच

थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में मृतक के गांव के ही जनेश्वर राम के 20 वर्षीय पुत्र धनसेवक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। प्रथम दृष्टया घटना का कारण प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने में लगी है।

यह भी पढ़े: कोरबा में आधी रात कपड़ों के शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; बड़ा हादसा टला

Related to this topic: