प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा

औरंगाबाद में छत से गिरकर 50 वर्षीय शिक्षक की मौत, बारिश के पानी से फिसला पैर

औरंगाबाद में बारिश के पानी से छत पर पैर फिसलने से 50 वर्षीय शिक्षक ललित कुमार नीचे गिर गए। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

औरंगाबाद में छत से गिरकर 50 वर्षीय शिक्षक की मौत बारिश के पानी से फिसला पैर

50-Year-Old Teacher Dies After Falling From Roof in Aurangabad |

औरंगाबाद (बिहार)। औरंगाबाद शहर के शाहपुर मोहल्ला वार्ड नंबर 28 स्थित सूर्य मंदिर ठाकुरबाड़ी के समीप एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ठाकुरबाड़ी निवासी ललित कुमार के रूप में हुई है। घटना शनिवार देर रात की है।

छत से नीचे गिरे शिक्षक

परिजनों के अनुसार ललित कुमार रोज की तरह खाना खाने के बाद छत पर टहल रहे थे। वह छत पर ही सोते भी थे। छत पर बारिश का पानी जमा था। टहलने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गए। गिरने की जोरदार आवाज सुनकर परिजन दौड़े और उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में शिक्षक ने तोड़ा दम

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज, गया ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस सदर अस्पताल पहुंचे और नगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया।

शिक्षक की मौत से परिजनों में मातम

परिजनों ने बताया कि ललित कुमार वर्ष 2007 से कुटुंबा प्रखंड के रतनुआ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है। उनकी मौत से पत्नी नीता कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। शिक्षक की मौत की खबर से औरंगाबाद के शिक्षकों में शोक की लहर है। नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि छत से गिरने से शिक्षक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

यह भी पढ़ें:   औरंगाबाद में अपराध और शराबबंदी पर पुलिस अभियान, 31 गिरफ्तार और 128 लीटर शराब बरामद

Related to this topic: