सीतामढ़ी जिले के सहियारा था ना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर गांव में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।
सीतामढ़ी (बिहार)। सीतामढ़ी जिले के सहियारा था ना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर गांव में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान हनुमान नगर गांव निवासी राजेदव मुखिया की लगभग 50 वर्षीय पत्नी मनतोरिया देवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला रात में अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात अपराधी घर के पास पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल पर पहुंचे सदर डीएसपी, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी राजीव कुमार, रीगा सर्किल इंस्पेक्टर, सहियारा थाना प्रभारी अर्चना कुमारी, एसआई सुमित कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: बछरावां में निर्माणाधीन पानी की टंकी के चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या