प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • औरैया: सुबह से छाई कोहरे जैसी धुंध, वाहन चालकों को वाहन चलाने के दौरान जलानी पड़ रही हैड लाईट
  • मेरठ: NAMS अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद युवक, घायल युवक को अस्पताल के ICU में कराया भर्ती, नीचे गिरने के कारण मरीज के पैरों में आई चोट
  • आगरा: पुलिस चौकी के पीछे एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित, क्षेत्र में बढ़ाई गई सतर्कता
  • प्रयागराज: मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, बरेली हिंसा मामले में मास्टरमाइंड माना गया है तौकीर रजा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में UP कैबिनेट की बैठक आज, 27 अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, बैठक में निवेश के क्षेत्र में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
  • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पेश करने की सभापति ने दी अनुमति, आर्टिकल 94 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, चर्चा के लिए 10 घंटे की समय सीमा
  • लोकसभा में विपक्ष ने वोट चोरी पर जमकर की नारेबाजी, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
  • दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ रही गर्मी, मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहेगा
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, TMC विपक्ष को लामबंद करने में जुटी, TMC ने किया कांग्रेस की सहमति का दावा

निमाड़ में 500 वर्ष पुरानी सास-बहू होली

मप्र के निमाड़ अंचल में...500 वर्ष पुरानी है सास-बहू की होली

बुरहानपुर। शहर में 500 साल पुरानी ‘सास बहू की होली’ की अनोखी परंपरा निभाई जाती है। निमाड़ क्षेत्र के गोकुल चंद्रमा मंदिर में सास और बहू एक-दूसरे को रंग लगाकर साथ में नृत्य करती हैं।

मप्र के निमाड़ अंचल में500 वर्ष पुरानी है सास-बहू की होली

Nimar region |

बुरहानपुर। शहर में 500 साल पुरानी ‘सास बहू की होली’ की अनोखी परंपरा निभाई जाती है। निमाड़ क्षेत्र के गोकुल चंद्रमा मंदिर में सास और बहू एक-दूसरे को रंग लगाकर साथ में नृत्य करती हैं। इस दिन परिवार के मनमुटाव भुलाकर प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया जाता है। हजारों लोग इस खास आयोजन को देखने के लिए मंदिर परिसर में जुटते हैं। साल में एक बार होने वाला यह पर्व बुरहानपुर की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।

यहां झगड़े नहीं, प्रेम से मिलती हैं सास औऱ बहू

आपने सास-बहू के झगड़ों की कहानियां खूब सुनी होंगी, लेकिन मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक ऐसी परंपरा है जहां सास और बहू एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलती हैं. यहां मनाई जाती है अनोखी ‘सास बहू की होली’, जो करीब 500 साल पुरानी परंपरा मानी जाती है.

गोकुल चंद्रमा मंदिर में खास आयोजन

निमाड़ क्षेत्र के इतवारा स्थित गोकुल चंद्रमा मंदिर में हर साल यह खास आयोजन होता है। मंदिर समिति के आदित्य मुखिया बताते हैं कि यह परंपरा लगभग 500 वर्षों से चली आ रही है। इस दिन सास और बहू अपने सारे गिले-शिकवे भुलाकर मंदिर पहुंचती हैं और साथ में रंग-गुलाल लगाती हैं। मान्यता है कि इस दिन मनमुटाव खत्म कर प्रेम से होली खेलने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

साथ झूमती हैं सास और बहुएं

मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन के बाद सास और बहू एक-दूसरे को गुलाल लगाती हैं। फिर शुरू होता है लोकगीतों और नृत्य का सिलसिला। स्थानीय भाषा में गीत गाए जाते हैं और ढोल की थाप पर महिलाएं झूम उठती हैं। यह नजारा देखने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की भीड़ उमड़ पड़ती है। हजारों लोग इस आयोजन के साक्षी बनते हैं।

रिश्तों में घुलता है प्यार

साल में एक बार होने वाला यह आयोजन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि रिश्तों को मजबूत करने का जरिया भी है। कहा जाता है कि इस दिन अगर सास-बहू साथ में रंग खेल लें तो उनके बीच का तनाव दूर हो जाता है। यही वजह है कि इस खास होली का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है।

यह भी पढ़े: मतदाता सूची पर कांग्रेस ने बहिष्कार पर मंथन

https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-tough-on-voter-list-election-boycott-discussed/146947

Related to this topic: