प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

55 वर्षीय किसान ने कीटनाशक खाकर दी जान

कोरबा में कर्ज और अकेले खेती के तनाव से परेशान 55 वर्षीय किसान ने कीटनाशक खाकर दी जान

कोरबा में 55 वर्षीय किसान परदेसी राम कंवर ने 30 हजार रुपये के कर्ज और अकेले खेती-किसानी संभालने के मानसिक तनाव के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया।

कोरबा में कर्ज और अकेले खेती के तनाव से परेशान 55 वर्षीय किसान ने कीटनाशक खाकर दी जान

55 वर्षीय किसान ने कीटनाशक खाकर दी जान |

कोरबा: उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बागबुड़ा में 55 वर्षीय किसान परदेसी राम कंवर ने कीटनाशक का सेवन कर अपनी जान दे दी। किसान पर 30 हजार रुपये का कर्ज था। वह अकेले खेती-किसानी के भारी बोझ व मानसिक तनाव से जूझ रहा था।

​इलाज के दौरान तोड़ा दम

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक परदेसी राम कंवर अपनी 3 एकड़ जमीन पर अकेले ही खेती का पूरा काम संभालता था। कीटनाशक सेवन के बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी, तो परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

मृतक के बेटे ने बताई मौत की असली वजह

मृतक के बेटे सुनील कुमार ने बताया कि उसके पिता अक्सर इस बात को लेकर तनाव में रहते थे कि परिवार के अन्य सदस्य खेती के काम में ध्यान नहीं देते। पूरी जिम्मेदारी उन्हें अकेले ही संभालनी पड़ती है। इसी मानसिक दबाव और कर्ज के चलते उन्होंने यह घातक कदम उठा लिया। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था वर्मा ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- झालावाड़ में कुएं पर पानी भरने और मोटर चलाने के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, तीन लोग घायल
 

 

Related to this topic: