प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

औरंगाबाद के दाउदनगर-गयाजी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय शिक्षक की मौत

बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर क्षेत्र में सड़क हादसे में एक 55 वर्षीय शिक्षक की मौत हो गई, जिससे उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

औरंगाबाद के दाउदनगर-गयाजी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय शिक्षक  की मौत

अस्पताल के बाहर जुटे लोग |

औरंगाबाद (बिहार)। सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय एक शिक्षक की मौत हो गयी। घटना दाउदनगर क्षेत्र के एनएच-120 पर दाउदनगर-गयाजी मार्ग में विवेकानंद मिशन स्कूल के समीप की है। मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के पूर्णांडीह-बबनडीहा गांव निवासी गणेश राम के रूप में हुई है। 

सड़क दुर्घटना  में हुई मौत

वे दाउदनगर प्रखंड के एकौनी मध्य विद्यालय में पदस्थापित थे। जानकारी के अनुसार, गणेश राम गुरुवार की सुबह अपने घर से टोटो पर सवार होकर विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान उस जगह वे सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गणेश राम की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा

हालांकि, वहां ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। इसके बाद शिक्षक का शव दाउदनगर थाना लाया गया, जहां पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया। गणेश राम अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गये हैं।

पत्नी का कैंसर के कारण पहले ही निधन

उनकी पुत्री की शादी हो चुकी है। बताया जाता है कि उनकी पत्नी का भी पहले कैंसर के कारण निधन हो गया था। ऐसे में गणेश राम की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और परिचितों के बीच भी शोक का माहौल है।

विभिन्न लोग मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलने पर पौथु पैक्स अध्यक्ष शंभू कुमार भारती, रणविजय कुमार, रणजीत कुमार, जदयू नेता विजय पासवान, डॉ. एस. प्रसाद समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। पैक्स अध्यक्ष शंभू कुमार भारती ने मृतक के आश्रितों के लिए उचित मुआवजा और परिवार के किसी सदस्य के लिए सरकारी नौकरी की मांग की है।

यह भी पढ़ेंः खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने साई नमकीन इंडस्ट्री पर मारा छापा, अनियमितताएं मिलने पर थमाया नोटिस

Related to this topic: