राजनंदगांव। जिले में पिछले 12 घंटे से अधिक समय से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।
राजनंदगांव {छत्तीसगढ}। जिले में पिछले 12 घंटे से अधिक समय से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। जहां एक ओर अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौटी है, वहीं दूसरी ओर लगातार वर्षा के कारण कई स्थानों पर हादसों की खबरें भी सामने आ रही हैं।
डोंगरगढ़ के बिजनापुर में हुआ दर्दनाक हादसा
इसी बीच डोंगरगढ़ ब्लॉक के मोहरा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिजनापुर में एक बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश के दौरान हाईटेंशन बिजली का तार और खंभा गिर गया, जिसकी चपेट में आने से करीब छह मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आना सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जांच के लिए विद्युत विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की टीम को भी मौके पर भेजा गया है। मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गांव में शोक, लोगों ने जताई चिंता
घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने लगातार बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
यह भी पढ़े: आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने रचाई शादी, स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत बने जीवनसाथी