प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

खैरागढ़ में जुआ पर बड़ी कार्रवाई

जंगल में चल रहे फड़ पर पुलिस का छापा, ₹14,160 नकदी के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की साल्हेवारा पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

जंगल में चल रहे फड़ पर पुलिस का छापा ₹14160 नकदी के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

6 Gamblers Arrested in Khairagarh |

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (छत्तीसगढ़)। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की साल्हेवारा पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14,160 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

ग्राम नवागांव में जुआ खेलने की थी सूचना

पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नवागांव स्थित कंसेला मंदिर के पास जंगल में कुछ लोग रुपये का दांव लगाकर ताश से हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही साल्हेवारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापेमार कार्रवाई की।

आरोपियों के कब्जे से ₹14,160 नकदी बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बालाराम झारिया, किशन झारिया, कमलेश झारिया, मोहम्मद दिलदार खान, घनश्याम पटेल और अमीर खान को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने फड़ और आरोपियों के कब्जे से कुल 14,160 रुपये नकद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में साल्हेवारा थाना में अपराध क्रमांक 25/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कहा है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 

यह भी पढ़ें: मैहर हाईवे पर दर्दनाक मंजर: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 7 गौवंशों को रौंदा, 5 की मौके पर मौत

Related to this topic: