प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

CM हेल्पलाइन शिकायत के बाद खनिज विभाग का...

CM हेल्पलाइन शिकायत के बाद खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, 6 ट्रैक्टर जब्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है

cm हेल्पलाइन शिकायत के बाद खनिज विभाग का बड़ा एक्शन 6 ट्रैक्टर जब्त

6 Tractors Seized in Illegal Mineral Transport Crackdown in GPM |

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छतीसगढ़)। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध खनिज परिवहन करते छह ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं।

अलग-अलग इलाकों में खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1076 पर शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर विजय दयाराम के. ने तत्काल जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद खनिज विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर छह ट्रैक्टर जब्त किए।

रेत और गिट्टी के अवैध परिवहन पर शिकंजा

कार्रवाई के दौरान कोलबिर्रा और रुमगा क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन करते तीन ट्रैक्टर, खंता और पिपरिया से दो रेत से भरे ट्रैक्टर तथा सधवानी से अवैध गिट्टी परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। सभी वाहनों को नियमानुसार कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

खनिज अधिनियम के तहत होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई

खनिज विभाग के अनुसार सभी वाहन मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(1), 21(5) और 23(क) के तहत कार्रवाई की जा रही है। निर्धारित अर्थदंड और समझौता राशि जमा कराने के बाद ही वाहनों को मुक्त किया जाएगा। 
​(Published By: Ravi Pandey)

यह भी पढ़ें: मालिक के ₹46,000 हड़पने के लिए एजेंट ने रचा अपनी ही लूट का ड्रामा, भदोखर पुलिस ने ऐसे खोला राज

Related to this topic: