जिले के खंगवाड़ा गांव से लापता 6 वर्ष के बच्चे को पुलिस ने 22 दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया है। जांच में पता चला कि बच्चे का अपहरण घनवर्षा की तांत्रिक क्रिया के लिए किया गया था।
खरगोन। जिले के खंगवाड़ा गांव से लापता 6 वर्ष के बच्चे को पुलिस ने 22 दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया है। जांच में पता चला कि बच्चे का अपहरण घनवर्षा की तांत्रिक क्रिया के लिए किया गया था। आरोपियों ने उसे कई दिन तक भूखा-प्यासा रखा। एक कथित बाबा और चार अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों ने अपहरण से पहले की थी बच्चे की रेकी
जानकारी के अनुसार, बच्चे के परिजन ने 10 दिसंबर, 2025 को अपहरण की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसपर तुरंत मामला दर्ज कर बच्चे की खोज-बीन शुरू की गई। एसपी रवींद्र वर्मा ने मौके का निरीक्षण किया। बालक का सुराग नहीं मिलने पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। साथ ही एएसपी, एसडीपीओ, साइबर सेल, एफएसएल, फिंगर प्रिंट टीम और डॉग स्वॉयड ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने अपहरण से पहले बच्चे की रेकी की थी। योजना के तहत 23 दिसंबर को बच्चे को घर के बाहर खेलते समय अगवा कर लिया और खंडला जिले के पुनासा में किराए के मकान में छिपाकर रखा गया था।
जंगल और नर्मदा के बैक वाटर क्षेत्र में चला सघन सर्च ऑपरेशन
एसपी रविंद्र वर्मा के अनुसार, बच्चे की तलाश में खरगोन जिले के आठ थानों की 100 से अधिक पुलिस कर्मियों की टीम लगाई गई। 100 से अधिक सीसीटीवी खंगाले गये। जंगल और नर्मदा के बैक वाटर क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि शुभम शर्मा उर्फ लव यादव तंत्र-मंत्र औऱ धनवर्षा से जुड़ी गतिविधियों में शामिल है। वह पुनामा में एक बाबा के संपर्क में है। तब पुलिस ने वेष बदलकर निगरानी शुरू की। रात में सुरेंद्र नाम का व्यक्ति बच्चे को लेकर कमरे में आता दिखा। पुलिस को भनक लगते ही वह भागने लगा। इसपर पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया।
खुद को तंत्र विद्या में सिद्ध मानने लगा था मुख्य आरोपी
अपहरण के बाद बच्चे के घर के बाहर उसकी तस्वीर पर नींबू की माला चढ़ाई गई थी। मौके से एक डायरी मिली थी, जिस में लिख नाम से घटना का कोई संबंध नहीं निकला। पुलिस के अनुसार यह सब जांच को गुमराह करने के लिए किया गया। पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी खुद को तंत्र विद्या में सिद्ध मानने लगा था। धनवर्षा और जमीन में गड़े सोना निकालने के नाम पर उसने तंत्र क्रिया के लिए नाबालिग बच्चे की जरूरत बताई थी। इसी के तहत बच्चे का अपहरण किया गया। पुलिस ने बाबा सहित चार आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/a-10th-pass-youth-has-established-a-fraud-empire/103444
10वीं पास युवक ने खड़ा किया ठगी का साम्राज्य