प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मेरठ की नन्ही बहनों ने हरिद्वार से उठाई कांवड़

मेरठ की नन्ही बहनों ने हरिद्वार से उठाई कांवड़, माता-पिता की लंबी उम्र के लिए किया जलाभिषेक

मेरठ में 6 साल की दो सगी बहनों ने हरिद्वार से कांवड़ लाकर माता-पिता की लंबी उम्र के लिए जलाभिषेक किया। नन्ही बेटियों के इस अद्भुत हौसले और शिव भक्ति की हर कोई सराहना कर रहा है।

मेरठ की नन्ही बहनों ने हरिद्वार से उठाई कांवड़ माता-पिता की लंबी उम्र के लिए किया जलाभिषेक

6-Year-Old Sisters Complete Kanwar Yatra from Haridwar for Parents |

मेरठ (उत्तर प्रदेश)। कंधे नन्हे हैं, लेकिन हौसला किसी बड़े कांवड़िये से कम नहीं। उम्र महज छह साल और संकल्प मम्मी-पापा की लंबी उम्र का। इसी संकल्प के साथ मेरठ की सगी बहनें महक और अनन्या हरिद्वार से 11 लीटर जल वाली कांवड़ उठाकर एक सप्ताह से पैदल चल रही थीं। सोमवार को दोनों बहनें कांवड़ लेकर मेरठ पहुंचीं तो रास्ते में जिसने भी उन्हें देखा, उनकी आस्था और हौसले को प्रणाम किए बिना नहीं रह सका। मंगलवार को उन्होंने अपनी मम्मी और पापा की लंबी उम्र के लिए जलाभिषेक किया।

मम्मी-पापा की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की मांगी मन्नत

महक और अनन्या ने बताया कि उन्होंने बाबा भोलेनाथ से अपने मम्मी-पापा की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की है। इसी मनोकामना को लेकर दोनों ने हरिद्वार से कांवड़ उठाई। नन्हे कंधों पर कांवड़ का भार था, लेकिन चेहरे पर थकान से ज्यादा उत्साह नजर आया। नन्ही बहनों की यह कांवड़ यात्रा केवल आस्था की कहानी नहीं, बल्कि माता-पिता के प्रति उनके निश्छल प्रेम की भी मिसाल बन गई है।

 के जयकारों के साथ पूरी की आस्था और प्रेम से भरी यात्रा

एक सप्ताह पहले हरिद्वार से शुरू हुई दोनों बहनों की यात्रा सोमवार को मेरठ पहुंच तो कई जगह लोगों ने दोनों को देखकर उनका उत्साह बढ़ाया और आशीर्वाद दिया। महक और अनन्या भी पूरे उत्साह के साथ बोल बम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ती रहीं। कांवड़ से लाए गए जल को शिवलिंग पर अर्पित करते समय उनकी सबसे बड़ी प्रार्थना यही थी कि उनके मम्मी-पापा हमेशा स्वस्थ रहें और उनकी उम्र लंबी हो।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार में स्वच्छ ऊर्जा और निवेश को नई उड़ान, ग्रेटर नोएडा में आईबीईटी एक्सपो-2026 का शुभारंभ

Related to this topic: