प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पीलीभीत में दर्दनाक हादसा

पीलीभीत में पानी की मोटर से करंट लगने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत

पीलीभीत के पूरनपुर में पानी की मोटर में करंट उतरने से 60 वर्षीय मन्नू सिंह की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

पीलीभीत में पानी की मोटर से करंट लगने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत

60-Year-Old Man Dies of Electric Shock from Water Motor in Pilibhit |

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कंजाखेड़ा निवासी 60 वर्षीय मन्नू सिंह की पानी की मोटर से करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मोटर में उतरा करंट, चपेट में आए मन्नू

बताया जा रहा है कि मन्नू सिंह रविवार सुबह लगभग 9 बजे गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित पानी की मोटर के पास गए थे। इसी दौरान मोटर में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गए। 

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

करंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुची और घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। 

यह भी पढ़ें:   तालाब में मछली पकड़ने गए 14 वर्षीय किशोर की मौत

Related to this topic: