मैनपुरी जिले के घिरोर थाना क्षेत्र में नगला किसी ताहरपुर रोड स्थित टंकी के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय बालक की मौत हो गई।
7-Year-Old Child Out to Eat Black Plums Crushed to Death by Unidentified Vehicle in Ghiror |
मैनपुरी (उत्तर प्रदेश)। मैनपुरी जिले के घिरोर थाना क्षेत्र में नगला किसी ताहरपुर रोड स्थित टंकी के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जामुन खाने सात वर्षीय बालक को अज्ञात वाहन ने मारा जोरदार टक्कर
जानकारी के अनुसार, नगला किसी निवासी दिनेश कठेरिया का सात वर्षीय पुत्र गोलू सोमवार सुबह घर से जामुन खाने के लिए घिरोर-अलालपुर बाईपास की ओर गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गोलू की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे की सूचना मिलते ही घिरोर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मैनपुरी भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक के पिता दिनेश कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में दो किशोरों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम