प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

80 की उम्र में लकड़बग्घे से भिड़ी बुजुर्ग

80 साल की उम्र में दिखाई गजब की बहादुरी, लकड़बग्घे से भिड़कर बचाई अपनी जान

शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला पर लकड़बग्घे के हमले का मामला सामने आया है। मोहनपुरा परिच्छा के पास कुएं पर सो रही 80 वर्षीय दुस्सा बाई पर अचानक लकड़बग्घे ने हमला कर दिया।

80 साल की उम्र में दिखाई गजब की बहादुरी लकड़बग्घे से भिड़कर बचाई अपनी जान

80-Year-Old Woman Fights Off Hyena, Survives Attack |

पोहरी {मध्य प्रदेश}: शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला पर लकड़बग्घे के हमले का मामला सामने आया है। मोहनपुरा परिच्छा के पास कुएं पर सो रही 80 वर्षीय दुस्सा बाई पर अचानक लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अचानक बुजुर्ग महिला पर किया हमला

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान लकड़बग्घे ने सो रही बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया। अचानक हुए हमले से महिला घबरा गईं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी जान बचाने के लिए लकड़बग्घे का मुकाबला करने लगीं।

डंडे से किया लकड़बग्घे का सामना

महिला ने हाथ में मौजूद डंडे से लकड़बग्घे का सामना किया। काफी देर तक दोनों के बीच संघर्ष हुआ। महिला ने बहादुरी दिखाते हुए लकड़बग्घे को मार गिराया और अपनी जान बचाई। लकड़बग्घे के हमले में बुजुर्ग महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल दुस्सा बाई को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। फिलहाल उनका उपचार जारी है।

ग्रामीणों में फैली दहशत

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कुएं और खेतों के आसपास रहने वाले लोगों में वन्यजीवों के हमले को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत है। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को क्षेत्र में भेजकर स्थिति का जायजा लेने और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

बहादुरी की हो रही चर्चा

80 वर्षीय दुस्सा बाई की बहादुरी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। उम्रदराज होने के बावजूद उन्होंने हमले के दौरान हिम्मत नहीं हारी और डंडे से लकड़बग्घे का सामना करते हुए अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़े: मुरादाबाद के मलकपुर सेमली में खूंखार तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Related to this topic: