प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नाशिक के भावली डैम पर गुंडागर्दी

इगतपुरी के भावली डैम में घूमने गए परिवार पर जानलेवा हमला, 9 आरोपी गिरफ्तार; जानें क्या है पूरा मामला

महाराष्ट्र के नाशिक शहर से भावली डैम घूमने आए एक परिवार पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ और लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

इगतपुरी के भावली डैम में घूमने गए परिवार पर जानलेवा हमला 9 आरोपी गिरफ्तार जानें क्या है पूरा मामला

9 Arrested After Family Attacked Near Bhavali Dam in Nashik |

नाशिक (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के नाशिक शहर से भावली डैम घूमने आए एक परिवार पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ और लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इगतपुरी पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को धरदबोचा है, जबकि उनके फरार साथियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। पुलिस अधीक्षक  डीएस स्वामी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

वाटरफॉल देखने के दौरान शुरू हुई दरिंदगी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाशिक का एक परिवार वीकेंड पर भावली डैम इलाके में घूमने गया था। जब वे वहां एक वाटरफॉल देख रहे थे तभी दो अज्ञात युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिला और उसके पति ने इस बदतमीजी का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित के गले से सोने की चेन और मोबाइल फोन भी छीन लिया।

कार का पीछा कर रॉड और डंडों से किया हमला

इस खौफनाक वारदात के बाद डरा-सहमा परिवार जब अपनी कार से नाशिक वापस लौटने लगा तो आरोपियों की हैवानियत यहीं नहीं रुकी। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर पीड़ित परिवार की कार का पीछा किया रास्ते में गाड़ी को रोककर लोखंडी रॉड और लाठी-डंडों से कार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कार के सारे शीशे तोड़ दिए और परिवार पर जानलेवा हमला किया।

ये 9 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

इगतपुरी थाना पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा (LCB) की टीम ने इस मामले में जाल बिछाकर मुख्य आरोपी सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी इगतपुरी तालुका के ही रहने वाले हैं, जिनमें से कुछ शातिर अपराधी हैं। गिरफ्ता आरोपियों के नाम इस प्रकार है:

  • विशाल मच्छिंद्र भटाटे (27)
  • अनिकेत गणेश मानवेढे (24)
  • अनिरुद्ध विठोबा भागडे (25)
  • सागर उर्फ लोकेश गोकुळ गिते (22)
  • विनोद लक्ष्मण बोराडे (26)
  • सचिन दत्तू आडोळे (29) 
  • अर्जुन चिंधू आडोळे (25)
  • देवीदास कचरू भगत (25)
  • अजय भूषण दालभगत (20)

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने कुबूल किया है कि इस वारदात में उनके साथ कैलाश भागडे, आकाश भोईर, तुषार कडू और कुछ अन्य साथी भी शामिल थे। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
​(Published By: Ravi Pandey)

यह भी पढ़ें: अमेरिका से लौटे रायबरेली के इंजीनियर ने बदल दी मछली पालन की तस्वीर, खड़ा किया मत्स्य पालन का सफल उद्यम

Related to this topic: