इंदौर। शहर के तलावली चांदा क्षेत्र में स्थित एक प्रतिष्ठित लॉजिस्टिक कंपनी में लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया है।
इंदौर। शहर के तलावली चांदा क्षेत्र में स्थित एक प्रतिष्ठित लॉजिस्टिक कंपनी में लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। कंपनी के ही पूर्व ब्रांच हेड ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी बिलों के जरिए कंपनी को 90 लाख रुपये का चूना लगाया है। मुख्य आरोपी की पहचान कुलदीप के रूप में हुई है, जो कंपनी में ब्रांच हेड के पद पर तैनात था। उसके साथ 4 अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
फर्जी बिल से किया पद का दुरुपयोग
कुलदीप ने पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी (जाली) बिल तैयार किए। उसने अपने गिरोह के साथ मिलकर अन्य फर्जी कंपनियों के नाम पर भुगतान दिखाया और राशि को उन खातों में ट्रांसफर कर लिया। जाँच में सामने आया है कि भुगतान 'कृतिका कंटेनर्स', 'बालाजी रोडवेज' और 'सेफेक्स रिलोकेशन' जैसी फर्मों के नाम पर दिखाया गया था, जो आरोपियों के करीबियों से जुड़ी थीं।
पुलिस ने की कार्रवाई
इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने कंपनी की शिकायत और दस्तावेजों की जाँच के बाद कुलदीप और उसके साथियों अमित शर्मा, सचिन सोनी, रेनू कुमारी आदि के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जाँच कर रही है कि इस घोटाले में और कौन-कौन शामिल है।
यह भी पढ़े: भाजपा ने अभया की मां को टिकट
https://www.primenewsnetwork.in/state/bharatiya-janata-party-fields-abhaya-mother/151828