औरंगाबाद पुलिस ने अपराध और मद्यनिषेध के खिलाफ अभियान में 24 घंटे में 94 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 41 अभियुक्तों को जेल भेजा गया और 27.70 लीटर देशी शराब बरामद हुई।
औरंगाबाद (बिहार)। पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर अपराध और मद्यनिषेध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कार्रवाई के अनुसार पुलिस ने 24 घंटे में कुल 94 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 41 अभियुक्तों को जेल भेजा गया। पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार गिरफ्तारियों में हत्या का 1, हत्या के प्रयास के 16, एससी/एसटी एक्ट के 3, मद्यनिषेध के 5 और अन्य मामलों के 69 अभियुक्त शामिल हैं। इस दौरान 63 वारंट और 1 कुर्की का भी निष्पादन किया गया।
27.70 लीटर देशी शराब बरामद, 979 वाहनों की जांच
मद्यनिषेध को लेकर चलाए गए अभियान में पुलिस ने कुल 27.70 लीटर देशी शराब बरामद की। नगर थाना ने पिन्टु राम को 21.90 लीटर शराब और 1 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। माली थाना ने जुगेश पासवान को 4.80 लीटर शराब के साथ पकड़ा। देव थाना क्षेत्र से भी 1 लीटर देशी शराब बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस ने 979 वाहनों की जांच कर ₹21,000 शमन राशि वसूली।
SC/ST एक्ट के मामलों में भी पुलिस की कार्रवाई, कई आरोपी गिरफ्तार
SC/ST एक्ट के मामलों में भी पुलिस ने कार्रवाई की। मुफस्सिल थाना ने कांड सं०-379/26 में अमरेन्द्र कुमार उर्फ सुखुआ को गिरफ्तार किया। माली थाना ने कांड सं०-95/26 में छोटन सोनी पे0-रामजी सेठ सा0-चरण को विभिन्न धाराओं में पकड़ा। वहीं बारुण थाना पुलिस ने वर्ष 2014 के कांड सं०-16/14 में वांछित जनार्दन यादव पे0-मणिकचन्द यादव उर्फ लक्ष्मण यादव सा0-गटौली को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।
यह भी पढ़े: मतदाता सूची में नाम शामिल करने के मामले में सोनिया गांधी के खिलाफ पुनरीक्षण याचिका पर द्वारका कोर्ट का फैसला टला