प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शिवपुरी में 98 क्विंटल सरकारी राशन गायब

ग्रामीणों को करीब 4 महीने से नहीं मिल रहा राशन, 98 क्विंटल सरकारी राशन गायब

सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े मामले में करीब 98 क्विंटल राशन गायब होने का आरोप लगा है। कार्रवाई में देरी से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों को करीब 4 महीने से नहीं मिल रहा राशन 98 क्विंटल सरकारी राशन गायब

98 Quintal Ration Missing |

शिवपुरी: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़े एक गंभीर मामले में करीब 98 क्विंटल राशन लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस मामले को सामने आए करीब ढाई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। कार्रवाई में देरी से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

पिछले करीब चार महीने से नहीं मिल रहा नियमित राशन

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पिछले तीन से चार महीने से नियमित राशन नहीं मिल रहा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों के सामने खाद्यान्न का संकट खड़ा हो गया है। कई परिवारों को बाजार से महंगे दामों पर राशन खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन गायब होने के बावजूद अब तक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि मामले में जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों ने की लंबित राशन उपलब्ध कराने की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पात्र हितग्राहियों को तत्काल उनका लंबित राशन उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें और अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जांच के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। 

ये भी पढे़ं- महासमुंद में साही के अवैध शिकार पर वन विभाग की कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार और जेल भेजे गए

Related to this topic: