प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

छतरपुर जिला जेल में खूनी संघर्ष..

छतरपुर जिला जेल में खूनी संघर्ष, एक कैदी ने दूसरे पर पत्थर से किया वार

MP News : छतरपुर। जिला जेल में कैदियों में खूनी संघर्ष हुआ है। जहां एक कैदी ने दूसरे कैदी पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया है।

छतरपुर जिला जेल में खूनी संघर्ष एक कैदी ने दूसरे पर पत्थर से किया वार

छतरपुर जिला जेल में खूनी संघर्ष |

MP News : छतरपुर। जिला जेल में कैदियों में खूनी संघर्ष हुआ है। जहां एक कैदी ने दूसरे कैदी पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया है। घटना देर रात 2:00 बजे की है। बताया जा रहा है कि विचाराधीन बंदी लक्खू ने 10 साल के सजायाफ्ता हाकिम पर सोते समय पत्थर को चेहरे पर पटक किया।

घटना में हाकिम गंभीर घायल हुआ है। मामले पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनीश खान ने जेल प्रशासन पर सवाल उठाए हैं, वहीं जेल प्रशासन ने मामले पर बेहद बेतुका बयान दिया है। उनका कहना है कि कोई हमला नहीं हुआ है। हमला दो पक्षों में होता है। यहां एक कैदी सो रहा था, दूसरे ने उसे पत्थर से मार दिया। इसे हमला नहीं कहा जा सकता। वहीं जेल में पत्थर कहां से आया इसका भी उनके पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं था।

घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे छतरपुर से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। आरोपी हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अनीस खान ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है, कहा- जब जेल के अंदर परिंदा भी पर नहीं मार सकता, एक सुई तक नहीं जा सकती तो वहां इतना बड़ा पत्थर कैसे पहुंचा। जब विचाराधीन बंदी और सजायाफ्ता कैदी एक ही गांव के थे तो पता करना चाहिए था कि उनकी कोई

पुरानी दुश्मनी तो नहीं और उन्हें एक ही बैरिक (10 नंबर बैरिक) में क्यों रखा था। उन्होंने सवाल किया कि इसके पहले भी जेल के अंदर अवैध गतिविधियां हुईं, जेल के अंदर मोबाइल और नशे की चीज़ें पकड़ी गई थीं, यह बिना जेल प्रशासन की मिली-भगत के कैसे संभव है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-spoke-in-assam-congress-is-promoting-anti-national-thinking/101985


 

Related to this topic: