प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हरकत में आई पुलिस, युवक की तलाश शुरू

'बात-बात में कट्टा चल जाता है...' रीवा के युवक की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

आरोपी की गुंडागर्दी की सारी हदें पार होती दिख रही हैं  8 राउंड हवाई फायरिंग के इंस्टाग्राम अकाउंट से कट्टा लहराने के साथ-साथ कथित तौर पर 8 राउंड हवाई फायरिंग का वीडियो भी पोस्ट किया गया है।

बात-बात में कट्टा चल जाता है रीवा के युवक की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

युवक की सरेआम गुंडागर्दी का वीडियो |

रीवा (मध्य प्रदेश )। सोशल मीडिया पर रील बनाकर खौफ फैलाने और कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर 'राज उर्फ रॉक' नाम के संदेही युवक का अवैध कट्टा लहराते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बेखौफ अंदाज में धमकी देते हुए कह रहा है— "बात-बात में कट्टा चल जाता है रीवा शहर में।"

8 राउंड फायरिंग और चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट

वायरल वीडियो में आरोपी की गुंडागर्दी की सारी हदें पार होती दिख रही हैं  8 राउंड हवाई फायरिंग आरोपी के इंस्टाग्राम अकाउंट से कट्टा लहराने के साथ-साथ कथित तौर पर 8 राउंड हवाई फायरिंग का वीडियो भी पोस्ट किया गया है। जानलेवा स्टंट: व्यस्त सड़क पर चलती बाइक के ऊपर खड़े होकर स्टंट करने का वीडियो भी सामने आया है, जिससे सड़क पर गुजरते आम लोगों की जान खतरे में नजर आ रही है।

साइबर सेल सक्रिय, 'राज उर्फ रॉक' पर संदेह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वीडियो में दिख रहा युवक करहिया क्षेत्र का 'राज उर्फ रॉक' हो सकता है। मामला संज्ञान में आते ही रीवा पुलिस और साइबर सेल की टीम हरकत में आ गई है। साइबर टीम अकाउंट के आईपी एड्रेस, वीडियो की टाइमिंग और लोकेशन की तकनीकी जांच में जुटी है।

SP गुरकरण सिंह के सख्त निर्देश "बख्शे नहीं जाएंगे गुंडे

मामले की गंभीरता को देखते हुए रीवा एसपी गुरकरण सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी है सोशल मीडिया पर गुंडागर्दी और अवैध हथियारों का प्रदर्शन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related to this topic: