प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

नाबालिग छात्रा से स्कॉर्पियो में गैंगरेप..

नाबालिग छात्रा से स्कॉर्पियो में गैंगरेप, स्कूल में छुट्टी के बाद घर जा रही थी छात्रा

Madhya Pradesh : बैतूल। यहां के आमला थाने क्षेत्र में एक नौंवी की छात्रा से गैगरेप का मामला सामने आया है। स्कूल से छुट्टी के बाद अपने घर लौट रही छात्रा को तीन युवकों सूरज, लोकेशऔर लालू ने पहले लिफ्ट..

नाबालिग छात्रा से स्कॉर्पियो में गैंगरेप स्कूल में छुट्टी के बाद घर जा रही थी छात्रा

नाबालिग छात्रा से स्कॉर्पियो में गैंगरेप, स्कूल में छुट्टी के बाद घर जा रही थी छात्रा |

Madhya Pradesh : बैतूल। यहां के आमला थाने क्षेत्र में एक नौंवी की छात्रा से गैगरेप का मामला सामने आया है। स्कूल से छुट्टी के बाद अपने घर लौट रही छात्रा को तीन युवकों सूरज, लोकेशऔर लालू ने पहले लिफ्ट दिया और सुनसान इलाके में ले जाकर रेप किया। पुलिस को संदिग्ध हालत में छात्रा मिली। पीड़ित की शिकायत पर  दो आरोपियों को गिरफ्तार  कर लिया गया है। हालांकि चालक फरार है।

पीड़ित आमला स्टेशन पर रात भर बैठी रही। दूसरे दिन भी स्टेशन के प्रतीक्षालय में ही बैठी रही। इसपर पुलिस को शक हुआ। पूछताछ पर पुलिस को आपबीती बताई । इसके बाद पीड़ित के परिजन को बुलाकर मामला दर्ज कराया गया। अतिरिक्त एसपी कमला जोशी के अनुसार, पीड़ित 31 अक्टूबर से लापता थी। लेकिन परिजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई। परिजन ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी एक बार घर से कही चली गई थी और खुद ही लौट आई। इसलिए उन्होंने उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई। एसपी ने मामले की जांच दुर्गेश मार्को को सौंपा है। 

पुलिस को आरोपियों की जानकारी एक फोन कॉल से मिली

इस बीच, पुलिस ने बताया कि छात्रा को लिफ्ट देने का बहाना कर आरोपी सुनसान इलाके में गाड़ी को ले गये। इस पर छात्रा ने गलत रास्ते बताकर विरोध किया तो गाड़ी खराब होने का बहाना बनाकर शाम होने का इंतजार करते रहे। सुनसान इलाके में गये। वहां बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद स्टेशन छोड़कर फरार हो गये। पुलिस को आरोपियों की जानकारी एक फोन कॉल से मिली।

आरोपियों के गाड़ी खराब होने का बहाना करने पर पीड़ित एक आरोपी का फोन लेकर अपने दोस्त से उसे घर छोड़ने के लिए कहा था। इस समय दोस्त सारणी में था, इसलिए वह नहीं आ सका। पुलिस को उसी फोन काल से आरोपियों की जानकारी मिली और वे पकड़े गये।  वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी एक आरोपी के साले की है, उसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/a-massive-fire-broke-out-in-the-garib-rath-train-going-from/94531


 

Related to this topic: