प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

घायलों का उपचार शुरू

रायबरेली में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड में गिरी

हादसे में घायल सभी लोगों का उपचार शुरू कर दिया गया है और अस्पतालों में उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता दी जा रही है।

रायबरेली में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड में गिरी

A speeding car lost control and plunged into a deep ravine in Raebareli |

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भदोखर थाना क्षेत्र के दरियापुर में अंकित ढाबे के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में जा गिरी। हादसे में कार सवार डॉक्टर और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को रेस्क्यू कर एम्स रायबरेली पहुंचाया।

कार प्रयागराज से लखनऊ की ओर जा रही थी

बताया गया कि कार प्रयागराज से लखनऊ की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दरियापुर में अंकित ढाबे के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। वाहन लहराते हुए सड़क से नीचे गहरे खड्ड में जा गिरा और पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना मिलते ही 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची

हादसे की सूचना मिलते ही 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 1698 के ईएमटी मनोज विश्वकर्मा और चालक विनेश ने घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद अश्मा (40), आजमा (9) और हसन (5) को उपचार के लिए एम्स रायबरेली ले जाया गया।

सभी घायलों का उपचार शुरू

एम्स में चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार शुरू कर दिया। परिजनों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है। 

यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया में फिर कांपी धरती, फ्लोरेस में 5.9 तीव्रता का भूकंप; 7.7 वाले भूकंप में 54 की मौत

Related to this topic: