प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दो बाइकों मे आमने-सामने की टक्कर

जौनपुर में रफ्तार की कहर एक की मौत व एक घायल

जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आपस मे टक्कर हुई, जिसमे एक बाइक चालक की मौत हो गई।

जौनपुर में रफ्तार की कहर एक की मौत व एक घायल

A treasure trove of ideals amidst adversity; one dead and one injured |

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। के सरपतहां थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बरऊद गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।

एक बाइक सवार की मौत

स्थानीय लोगों ने तत्काल हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरपतहां पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक बाइक सवार को देखकर मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जौनपुर में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को सामने ला दिया है। 

यह भी पढ़ेंः ताजमहल की यात्रा: प्रेम, इतिहास और शाही विरासत को करीब से देखने का सुनहरा अवसर

Related to this topic: