Shahjahanpur : यूपी के शाहजहांपुर जिले में सोमवार को एक और व्यक्ति ने कूद जान दे दी. पुलिस ने बताया कि चार दिनों में अलग - अगल घटनाओं को लेकर चार लोगों ने आत्महत्या करने के लिए पुलों से छलांग लगाई है
Shahjahanpur : यूपी के शाहजहांपुर जिले में सोमवार को एक और व्यक्ति ने कूद जान दे दी. पुलिस ने बताया कि चार दिनों में अलग - अगल घटनाओं को लेकर चार लोगों ने आत्महत्या करने के लिए पुलों से छलांग लगाई है. लगातार ऐसाी घटनाएं सामने आ रही हैं. जिसको देखते हुए पुलों पर पुलिस बल को तैनात किया जाएगा. पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि रोजा थानाक्षेत्र में खन्नौत नदी स्थित लोदीपुर पुल पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल खड़ी की और उफनाई खन्नौत नदी में कूद गया.
उन्होंने कहा कि गाड़ी खड़ी करने के बाद उसने गाड़ी पर अपनी पत्नी का मोबाइल नंबर लिखा. पुलिस ने आगे बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचने के बाद मोटरसाइकिल पर लिखे नंबर पर फोन किया तो पता चला कि नदी में कूदने वाले व्यक्ति की पहचान आदित्य सक्सेना के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उसका किसी से विवाद नहीं है. द्विवेदी ने बताया कि सक्सेना की तलाश की जा रही है. एनडीआरएफ औऱ पीएससी की टीमें लगाई गई हैं. पुलिस अधीक्षक के अनुसार पिछले चार दिनों में दो किशोरियों समेत चार लोगों ने जिले के विभिन्न पुलों से छलांग लगाई.
पुलिस के अनुसार कोतवाली थानाक्षेत्र के अब्दुल्लागंज मोहल्ले की मोहिनी और पूनम शुक्रवार को गर्रा नदी के पुल से कूदी थीं. अभी उनका भी पता नहीं चला है. ऐसे ही घटना शनिवार को भी सामने आई. खन्नौत नदी में पुतू लाल नामक व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या कर ली. दूसरे दिन ही उनके शव को बरामद किया था. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस समय नदियां भी उफान पर हैं, ऐसे में लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे नदी के आसपास न जाएं.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/insult-of-ashoka-pillar-samrat-chaudhary-attacks-lalu-family-says-if-the-symb/46169