टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी चुनावी सभाओं में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं-समर्थकों को ऐसा कोई भी काम करने से मना किया जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो और नुकसान हो।
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं-समर्थकों की ओर से भाजपा के कार्यकर्ताओं-समर्थकों को रोकने और मारपीट की घटनाओं से टीएमसी के प्रतिकूल माहौल तेयार होते देख टीएमसी के नेतृव को चिंता होना लगी है। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी चुनावी सभाओं में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं-समर्थकों को ऐसा कोई भी काम करने से मना किया जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो और नुकसान हो।
पानीहाटी रैली में कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील
टीएमसी राष्ट्रीय महासचिव यभिषेक बनर्जी ने उत्तर चौबीस परगना जिले के पानीहाटी में चुनावी सभा में हाथ जोड़ कर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओ-समर्थको से कहा कि वे भाजपा के उम्मीदवारों पर व्यक्तिगत हमला और अशोभनीय व्यवहार नहीं करें। अपनी शालीनता बनाए रखें। टीएमसी शालीनता से व्यवहार करना सिखाती है।
भाजपा उम्मीदवार के साथ बदसलूकी से पार्टी की किरकिरी
पानीहाटी में भाजपा ने आरजीकर मेडिकल कालेज असस्पताल में बलात्कार और हत्या की घटना की शिकार जूनियर डाक्टर की मां को उम्मीदवार बनाया है। चुनाव प्रचार के दौरान टीएमसी की कुछ समर्थक महिलाओं ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इससे टीएमसी की काफी फजीहत हुई। टीएमसी राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को अपनी पार्टी के अनुकूल हवा तैयार करने करने के लिए अपनी पर्टी के कार्यकर्ताओं-समर्थकों को चेताना पड़ा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता-कार्यकर्ता जनबूझ कर टकराव की स्थिति पैदा कर रहे है ताकि उन्हें कुप्रचार करने मौका हाथ लगे।
आरजीकर केस और 'अपराजिता बिल' पर भाजपा पर निशाना
टीएमसी राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आरजीकर मेडिकल कालेज अस्पताल की घटना होते ही मुख्यमंत्री ममत बनर्जी ने उचित कदम उठाया और दोषी को सजा मिली। ऐसी घटनाओं को रोकन के लिए राज्य सरकार "अपराजिता बिल" ले आई। वह राष्ट्रपति के पास पड़ा हुआ है। भाजपा के नेता इस बात को छिपा जाते है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/man-killed-in-indore-over-bike-parking-dispute/175986
इंदौर में बाइक पार्किंग विवाद बना जानलेवा, युवक की चाकू मारकर हत्या