प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

छह माह से फरार आरोपी श्रवण गिरफ्तार

डूंगरपुर में चांदी का डोला लूटने वाला आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और लूटा गया डोला बरामद

डूंगरपुर के आसपुर में चांदी का डोला लूटने के मामले में छह माह से फरार आरोपी श्रवण कनिपा गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया डोला और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।

डूंगरपुर में चांदी का डोला लूटने वाला आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तार मोटरसाइकिल और लूटा गया डोला बरामद

Absconding Silver Ornament Robbery Accused Arrested After 6 Months |

डूंगरपुर (राजस्थान)। आसपुर थाना पुलिस ने चांदी का करीब 20 तोला वजनी डोला लूटने के मामले में छह माह से फरार चल रहे आरोपी श्रवण कनिपा (25) निवासी सेमल घाटी, थाना दोवड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटा गया चांदी का डोला बरामद किया है।

खेत में महुआ बीन रहे बुजुर्ग से लूटा था चांदी का डोला

पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2026 को गोठड़ा निवासी धूला मीणा अपने खेत में महुआ के फूल बीनने गए थे। इस दौरान तीन बदमाशों ने उन्हें डराकर हाथ में पहना चांदी का डोला लूट लिया और मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने पहले विनोद कनिपा को गिरफ्तार किया था तथा एक नाबालिग को निरुद्ध किया था। मुख्य आरोपी श्रवण लगातार फरार चल रहा था।

तकनीकी साक्ष्यों से पकड़ा गया आरोपी, कई थाना क्षेत्रों में था वांछित

पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी सागवाड़ा, ओबरी, चितरी और कोतवाली थाना क्षेत्रों में भी वांछित था। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   डूंगरपुर में 3 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, पूर्व नौकर गिरफ्तार

Related to this topic: