प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रीको थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

आबूरोड में एक कार से 10 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

आबूरोड के रीको थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 150 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है।

आबूरोड में एक कार से 10 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त जब्त तीन तस्कर गिरफ्तार

Abu Road: 3 Arrested with 10 kg Doda Post in Luxury Car |

सिरोही (राजस्थान)। आबूरोड के रीको थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 150 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने चंद्रावती क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान एक वर्ना कार से मादक पदार्थ जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

माउंट आबू और चंद्रावती के रहने वाले हैं तस्कर

पुलिस के अनुसार, तस्कर डोडा पोस्त को कार की डिक्की में प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर ले जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंद्रावती निवासी चेनाराम रबारी तथा माउंट आबू निवासी मोहनसिंह और जयकुमार के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने RJ-38-CA-0061 नंबर की वर्ना कार को भी जब्त कर लिया।

थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह के नेतृत्व में मिली सफलता

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की। रीको थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सांतपुर में सब्जी विक्रेता के सूने मकान से ₹4.50 लाख की नकदी चोरी, CCTV में दिखे संदिग्ध

Related to this topic: