प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

झालावाड़ में ACB की बड़ी कार्रवाई

लकड़ी व्यापारी से हर महीने 15 हजार की वसूली! जानें कैसे ACB के जाल में फंसे घूसखोर रेंजर और ड्राइवर

झालावाड़ में ACB ने वन विभाग के एक अधिकारी और चालक को ₹15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है।

लकड़ी व्यापारी से हर महीने 15 हजार की वसूली जानें कैसे acb के जाल में फंसे घूसखोर रेंजर और ड्राइवर

ACB Arrests Forest Officer and Driver for Bribery in Jhalawar |

झालावाड़ (राजस्थान)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शनिवार को झालावाड़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक क्षेत्रीय वन अधिकारी और विभागीय वाहन चालक को ₹15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया।

वन विभाग पर रिश्वत मांगने का आरोप

ACB के अनुसार, रायपुर क्षेत्र निवासी इम्तियाज, जो टिंबर ट्रेडिंग का व्यवसाय करता है और लाइसेंस के तहत लकड़ी खरीदकर बाहर सप्लाई करता है, ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि वन विभाग के गश्ती दल द्वारा उसके वाहनों को पास कराने के एवज में प्रति वाहन ₹5 हजार रिश्वत की मांग की जा रही थी। बाद में यह राशि ₹15 हजार प्रतिमाह की मासिक बंधी के रूप में तय कर दी गई।

ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप किया

शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी विक्रम रैगर और विभागीय वाहन चालक फिरोज को ₹15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

झालावाड़ ACB की सफल ट्रैप कार्रवाई

ACB झालावाड़ के अधिकारियों ने बताया कि पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा शेखावत के नेतृत्व में तथा डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में की गई।

ACB की आरोपियों से पूछताछ जारी

फिलहाल ACB की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले में अन्य किसी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा शेखावत ने बताया कि आरोपियों के आवासों की तलाशी ली जा रही है तथा संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी। 

यह भी पढ़े:   औरंगाबाद में कंटेनर-बाइक की टक्कर में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एनएच-19 जाम

Related to this topic: