प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

1 मई 2026 की घटना

आजमगढ़ में किशोरी को जलाकर मारने की घटना में सहयोग करने वाला गिरफ्तार

थाना सिधारी पुलिस ने किशोरी को जलाकर मारने की घटना से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आजमगढ़ में किशोरी को जलाकर मारने की घटना में सहयोग करने वाला गिरफ्तार

Accused Arrested for Aiding in the Burning Death of a Teenage Girl in Azamgarh |

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। थाना सिधारी पुलिस ने किशोरी को जलाकर मारने की घटना से जुड़े मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 55 वर्षीय शंकर लोना को मुण्डा हनुमान जी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।

पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस के अनुसार, 1 मई 2026 को वादिनी ने थाना सिधारी में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि विपक्षीगण ने उसकी किशोरी पुत्री को जलाकर मार दिया। मामले में थाना सिधारी पर मु0अ0सं0-148/2026 के तहत धारा 87, 137(2), 115(2), 64(2)(m), 109, 103(1), 61(1) बीएनएस तथा धारा 5J(4)/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना जारी है।

मुण्डा हनुमान जी मंदिर के पास से आरोपी गिरफ्तार

इसी मुकदमे में वांछित अभियुक्त शंकर लोना पुत्र स्वर्गीय पन्नालाल लोना, निवासी शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर को शुक्रवार को दिन में मुण्डा हनुमान जी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

शंकर लोना पुत्र स्वर्गीय पन्नालाल लोना, निवासी शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र करीब 55 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक जावेद सिद्दीकी, कांस्टेबल अवनीश यादव एवं महिला कांस्टेबल श्वेता पाण्डेय, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।

यह भी पढ़ेंः अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत साथी घायल

Related to this topic: