प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आजमगढ़ में नाबालिग के लापता होने का मामला

आजमगढ़ में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को नन्दाव मोड़ के पास से पकड़ा गया।

आजमगढ़ में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

Accused arrested for luring and abducting a minor in Azamgarh |

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। सरायमीर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को नन्दाव मोड़, कस्बा सरायमीर के पास से गिरफ्तार किया है। 

स्कूल से बैग लेकर बाहर निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को सरायमीर थाना क्षेत्र की एक महिला ने सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने गई थी। स्कूल से बैग लेकर बाहर निकलने के बाद वह घर वापस नहीं आई। परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर पता चला कि ग्राम पवईलाडपुर निवासी अजूबा पुत्र स्वर्गीय निर्गुन उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। 

पुलिस ने आरोपी को कैसे किया गिरफ्तार 

इस मामले में थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 201/2026 के तहत धारा 87/137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार 15 अगस्त को उपनिरीक्षक पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्त की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान सूचना के आधार पर पुलिस ने नन्दाव मोड़ के पास से अजूबा को सुबह करीब 10:05 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- इटावा में युवक ने शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, बाद में किया इंकार
 

Related to this topic: