प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

करोड़ों की ठगी का आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

करोड़ों की ठगी का आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, तीन साल से था फरार

MP News : जबलपुर। करोड़ों रुपये के ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने टोल प्लाजा में भागीदारी का झांसा दिया था।

करोड़ों की ठगी का आरोपी नागपुर से गिरफ्तार तीन साल से था फरार

करोड़ों की ठगी का आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, तीन साल से था फरार |

MP News : जबलपुर। करोड़ों रुपये के ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने टोल प्लाजा में भागीदारी का झांसा दिया था। मुख्य आरोपी अमित को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। पिछले तीन वर्षों से पुलिस उसकी तलाश में थी। वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। अंततः साइबर और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। एसपी क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपी अमित खम्परिया ने दोस्त गोकुल प्रसाद के साथ मिलकर शहर के कई लोगों को टोल प्लाज़ा पार्टनरशिप का लालच दिया था।

दोनों ने करीब 20 लोगों से भारी रकम वसूली थी और उनसे संपर्क तोड़ दिया। पीड़ितों के बताया, अप्रैल 2022 में जब मामला पुलिस तक पहुँचा, तब तक खम्परिया शहर छोड़कर गायब हो चुका था। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी अलग-अलग राज्यों में छिपकर रह रहा है। आरोपी कभी उत्तर प्रदेश के छोटे कस्बे में तो कभी महाराष्ट्र के छोटे कस्बों में दिखा। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई ज़िलों की पुलिस ने अभियान चलाया।

जबलपुर, मंडला और बालाघाट ज़िलों में..

धोखाधड़ी के इस मुख्य आरोपी पर जबलपुर, मंडला और बालाघाट ज़िलों में कुल 60 हजार रुपये के इनाम की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी। बाद में पीड़ितों ने भी उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि खम्परिया अपने पिता के साथ नागपुर के निकट एक किराए के घर में रह रहा था। वह बार-बार ठिकाना बदलने के कारण पुलिस की गिरफ्त से दूर होता जा रहा था। टीम ने लगातार निगरानी रखते हुए उसे घेराबंदी में लेकर गिरफ्तार किया।

उसके पिता भी आरोपी को छिपाने में मदद करते पाए गए हैं।अमित खम्परिया को जबलपुर लाकर आगे की पूछताछ की जाएगी। पुलिस का मानना है कि इस ठगी में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी जानकारी आरोपी से पूछताछ में सामने आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/quran-recitation-announced-after-the-foundation-stone-laying-ceremony-of-babri/100277

Related to this topic: