भोपाल। प्रदेश में घरेलू एलपीजी गैस के व्यावसायिक (कमर्शियल) उपयोग पर सख्ती बढ़ा दी गई है...
भोपाल। प्रदेश में घरेलू एलपीजी गैस के व्यावसायिक (कमर्शियल) उपयोग पर सख्ती बढ़ा दी गई है। शासन द्वारा चलाए गए अभियान के तहत अब तक 1,341 स्थानों पर कार्रवाई की गई है, जिसमें 1,827 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
अवैध व्यवसायिक उपयोग रोकने अभियान
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार, घरेलू गैस का अवैध रूप से व्यवसायिक उपयोग रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इससे गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने और जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक सही आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
बुकिंग व्यवस्था में भी सुधार
विभाग के प्रमुख सचिव अरुण शर्मा ने बताया कि एलपीजी बुकिंग व्यवस्था में भी सुधार किया गया है। पहले जहां 84 प्रतिशत उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग करते थे, अब यह बढ़कर 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
आसानी से बुक कर सकते हैं गैस
तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप, एसएमएस, व्हाट्सऐप और आईवीआरएस कॉल जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराई हैं, जिससे लोग आसानी से गैस बुकिंग कर सकते हैं। सरकार ने दावा किया है कि शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों को 100 प्रतिशत गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
घरेलू एलपीजी के उपयोग में भी करीब 36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रशासन का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101