प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या

कटिहार में दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या

कटिहार में दिनदहाड़े भरे बाजार में अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में भारी आक्रोश है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

कटिहार में दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या

Advocate Guddu Ansari Shot Dead in Broad Daylight at Katihar Market |

कटिहार (बिहार)। दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली, पटेल चौक के पास हुई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का LIVE फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक अपराधी अधिवक्ता को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि अपराधी ने बीच बाजार में अधिवक्ता को निशाना बनाया और गोली मारकर मौके से फरार हो गया। गोली लगने के बाद गुड्डू अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हत्या की वजह को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। चर्चा है कि कोर्ट से जुड़े किसी विवाद के चलते अधिवक्ता को निशाना बनाया गया। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इस वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।इधर मृतक के परिजनों ने पुराने विवाद का हवाला देते हुए एक व्यक्ति का नाम लिया है और उसी पर हत्या की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

सामने आए LIVE फुटेज की जांच जारी

पुलिस परिजनों के आरोपों के साथ-साथ घटनास्थल और सामने आए LIVE फुटेज की जांच कर रही है। डीएसपी विशाल आनंद ने भी मामले की जांच की बात कही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात को किसने अंजाम दिया और इसके पीछे की असली वजह क्या है।

मृतक का परिवार लंबे समय से कानूनी पेशे से जुड़ा

गुड्डू अंसारी का परिवार लंबे समय से कानून के पेशे से जुड़ा रहा है। उनकी बहन भी अधिवक्ता हैं, जबकि उनके पिता भी अधिवक्ता थे। वहीं दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या के बाद साथी अधिवक्ताओं में आक्रोश है। घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई है और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठ रही है।

यह भी पढ़ेंः औरंगाबाद में सघन वाहन जांच अभियान, 27 गिरफ्तार और भारी मात्रा में शराब बरामद

Related to this topic: