प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पूरी-सब्जी लेकर निगम पहुंचे वकील

रीवा नगर निगम के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, अधिवक्ता पूरी-सब्जी की थाली लेकर पहुंचे कार्यालय

रीवा में सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई न होने से नाराज अधिवक्ता विनय गुप्ता ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

रीवा नगर निगम के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन अधिवक्ता पूरी-सब्जी की थाली लेकर पहुंचे कार्यालय

Advocate Stages Unique Protest Against Rewa Municipal Corporation |

रीवा (मध्य प्रदेश)। नगर निगम एक बार फिर सवालों के घेरे में है। वार्ड क्रमांक 26 में सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई न होने से नाराज़ अधिवक्ता विनय गुप्ता ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अनोखे अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन किया।

अधिकारियों के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन

रीवा के वार्ड क्रमांक 26 में सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। अधिवक्ता विनय गुप्ता हाथ में पूरी-सब्जी से भरी थाली, फूल-माला और अगरबत्ती लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

अतिक्रमण हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं

अधिवक्ता विनय गुप्ता का आरोप है, कि पिछले दो महीनों से वे नगर निगम अधिकारियों को कई बार शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अब तक अतिक्रमण हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद मामला लगातार अनदेखा किया जा रहा है।

अतिक्रमण करने वालों के घर जाकर पूरी-सब्जी खाते हैं अधिकारी 

विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता ने आरोप लगाया, कि अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय अतिक्रमण करने वालों के घर जाकर पूरी-सब्जी खाकर लौट आते हैं। इसी आरोप को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाने के लिए वे पूरी-सब्जी की थाली, फूल-माला और अगरबत्ती लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया। 

यह भी पढ़ेंः आजमगढ़ में सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई श्रद्धालुओं की कार; तीन घायल

Related to this topic: