प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गोली लगने के बाद गौरव ने पीछा कर बदमाशों को पकड़ा

आगरा में प्रॉपर्टी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला वकील के भाई को मारी गोली

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर बाइक सवार हमलावरों ने महिला अधिवक्ता के भाई गौरव राठौर पर फायरिंग कर घायल कर दिया। पुलिस सीसीटीवी के जरिए हमलावरों की तलाश में जुटी है।

आगरा में प्रॉपर्टी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग महिला वकील के भाई को मारी गोली

बाइक सवार बदमाश को खींच कर गिराते गौरव राठौर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात |

आगरा: ताजगंज क्षेत्र में रविवार की देर रात ताजमहल के पास पुरानी मंडी क्षेत्र में जमीन विवाद ने फायरिंग की दिल दहला देने वाली घटना घटी। इस घटना से पूरे इलाके को दहशत है। बताया जाता है कि श्यामलाल मार्ग पर रविवार रात बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने महिला अधिवक्ता संगीता राठौर के भाई गौरव राठौर को गोली मार दी। हमलावरों ने वारदात को उससमय अंजाम दिया, जब गौरव अपनी परचून की दुकान पर थे। 

गोली लगने के बाद पीछा कर हमलावरों को पकड़ने की कोशिश

अज्ञात हमलावरों की गोली से गौरव अग्रवाल बाल-बाल बच गए। पहली गोली गौरव के पास से निकल गई। इसके बाद गौरव ने हमलावरों को पकड़ने के लिए हिम्मत दिखाते हुए दुकान से बाहर निकले और बाइक सवार का पीछा करने लगे। गौरव ने एक हमलावर को पकड़ कर बाइक से गिरा दिया। इसी दौरान हमलावरों ने दूसरी गोली मार दी, जो उनकी जांघ में लगी। गोली लगने से गौरव घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने गौरव को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

प्रॉपर्टी विवाद में फायरिंग का आरोप

बीच बाजार में हुई फायरिंग की इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के संबंध में गौरव की बहन संगीता ने बताया कि उनके परिवार का किसी से प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार को बाइक सवार दो हमलावरों ने फायरिंग कर उनके भाई को घायल कर दिया।

Related to this topic: