प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अव्यवस्थाओं के खिलाफ छात्रों का धरना जारी

कृषि महाविद्यालय में दूसरे दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, गेट पर ताला जड़कर फूंका प्राचार्य का पुतला

डीडवाना-कुचामन जिले के मौलासर स्थित कृषि महाविद्यालय में विद्यार्थियों का आंदोलन बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा।

कृषि महाविद्यालय में दूसरे दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन गेट पर ताला जड़कर फूंका प्राचार्य का पुतला

Agriculture College Students Protest Over Lack of Staff and Facilities |

डीडवाना-कुचामन (राजस्थान)। डीडवाना-कुचामन जिले के मौलासर स्थित कृषि महाविद्यालय में विद्यार्थियों का आंदोलन बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। अव्यवस्थाओं, संसाधनों की भारी कमी और शिक्षकों के अभाव से नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए विद्यार्थियों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध जताया और महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

महाविद्यालय में नहीं है पर्याप्त टीचिंग स्टाफ

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज में पढ़ाई से ज्यादा परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। छात्रों ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में ना पर्याप्त टीचिंग स्टाफ है और ना ही जरूरी संसाधन उपलब्ध हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा, जिससे विद्यार्थियों में भारी नाराजगी है।

कॉलेज प्रशासन लापरवाही का आरोप

विद्यार्थियों ने तंज कसते हुए कहा कि कॉलेज में प्रिंसिपल कभी दिखाई नहीं देतीं, जबकि सुरक्षा गार्ड ही प्रिंसिपल की कुर्सी पर बैठकर आदेश देते नजर आते हैं। छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है और विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।

एक कमरे में संचालित हो रही कई कक्षाएं

छात्रों ने बताया कि महाविद्यालय का नया भवन तैयार होने के बावजूद अब तक वहां शिफ्टिंग नहीं की गई है। पुराने भवन में हालात ऐसे हैं कि एक कमरे में कई कक्षाएं संचालित करनी पड़ रही हैं। इसके अलावा शौचालय, पेयजल और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है।

संसाधनों की स्थिति पर भी विद्यार्थियों ने उठाए सवाल

महाविद्यालय में संसाधनों की स्थिति पर भी विद्यार्थियों ने सवाल उठाए। छात्रों के अनुसार पढ़ाई के दौरान यदि मार्कर खत्म हो जाए तो तुरंत दूसरा मार्कर तक उपलब्ध नहीं कराया जाता। इसके लिए भी लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। विद्यार्थियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से मार्कर उपलब्ध नहीं होने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। धरना दे रहे छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Related to this topic: