प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, बड़ी कार्रवाई

एआई फोटो से मिला राष्ट्रपति अवार्ड, 4 शिक्षक निलंबित

जिले में जल संरक्षण अभियान के तहत बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। इस पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है।

एआई फोटो से मिला राष्ट्रपति अवार्ड 4 शिक्षक निलंबित

AI photo wins President's Award, 4 teachers suspended |

खंडवा। जिले में जल संरक्षण अभियान के तहत बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। इस पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। मालूम हो कि कुछ शिक्षकों ने अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाये बिना ही एआई से तैयार फर्जी फोटो ओर पड़ोसी के मकानों की निकासी पाइपलाइन को वाटर हावेर्वेस्टिंग सिस्टम बताकर कैच द रेन पोर्टल पर अपलोड कर दिया। मामले की जांच के बाद 4 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। इसमें शामिल और लोगों के खिलाफ वेतन वृद्धि रोकने औऱ वेतन कटौती की कार्रवाई की गई है।

इस तरह खुला मामला

जिला प्राशासन ने जांच की तो पता चला कि ओंकारेश्वर संकुल केंद्र के अंतर्गत कुछ शिक्षकों ने अपने घरों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगवाया। इसके बावजूद तकनीक के सहारे फर्जी फोटो तैयार किये और उन्हें पोर्टल पर अपलोड कर दिया। इसी फर्जीवाड़ा के आधार पर जिले के संरक्षण के आंकड़े बढ़ाए गये। ओंकारेश्वर हाई स्कूल को प्रचार्य जगदीश मुनेवर के निलंबन का प्रस्ताव आयुक्त शिक्षा विभाग को भेजा गया है। इसके साथ दिनेश चौहान, सरिता सोलंकी और भारती यादव की दो दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का प्रस्ताव भोपाल के आयुक्त लोक शिक्षण को भेजा गया।

डीईओ, डीपीसी, एडीपीसी स्तर के अधिकारियों के घरों में भी नहीं है वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

उधर, जल संसाधन में भागीदारी अभियान में आकंड़ों में गड़ब़ड़ी कर जिले को देश का पहला स्थान दिला दिया गया। इसी आधार पर राष्ट्रपति ने भी कलेक्टर ऋषभ गुप्ता औऱ जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन  बी. गौड़ा को सम्मानित किया और 2 करोड़ रुपपये का पुरस्कार दिया। शिक्षकों पर कार्रवाई के बाद डीईओ, डीपीसी, एडीपीसी, बीईओ और बीआरसी स्तर के कई अधिकारियों के घरों में भी वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम न होने की बात सामने आई। इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

आरोपी शिक्षकों के निलंबन का भेजा गया प्रस्ताव

मामले में रमावती कनेन के खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव लोक शिक्षण इंदौर संभाग को, विद्या दुबे, जो माध्यमिक शिक्षक हैं औऱ शासकीय माध्यमिक शाला ओंकारेश्वर में पदस्थ हैं, संध्या राजपूत जो उच्च श्रेणी शिक्षक हैं और माध्यमिक शाला टेम्भी खुर्द, पंधाना विकासखंड में पदस्थ है, को निलंबित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके साथ अतिथि शिक्षक मनोज काले और लेकेंद्र कुमार यादव का दो महीने का वेतन काटा गया है। व्यवसायिक प्रशिक्षक सचिन यादव की सेवा समाप्त कर संबंधित कंपनी को वापस भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/three-arrested-for-rs-9-lakh-gold-sale-fraud-in-kozhikode/103314

कोझिकोड में 9 लाख रुपये की फर्जी सोना बिक्री ठगी मामले में तीन गिरफ्तार

Related to this topic: