प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एयर टर्बाइन फ्यूल कीमतों में 100% उछाल

एयर टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में 100% की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। भारत में जेट फ्यूल (ATF) की कीमतों में 100% से अधिक की ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से होंगी लागू।

एयर टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में 100 की बढ़ोतरी

ATF Price Hike |

नई दिल्ली। भारत में जेट फ्यूल (ATF) की कीमतों में 100% से अधिक की ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से होंगी लागू। मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल इसका मुख्य कारण बताया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में दरें ₹2 लाख/किलोलीटर (₹2,07,341) के पार पहुंच गई हैं। इस रिकॉर्ड वृद्धि से एयरलाइंस की परिचालन लागत बढ़ेगी और हवाई यात्रा काफी महंगी होने की संभावना है।

मिडिल ईस्ट तनाव का असर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान युद्ध से बाहर निकलने और कुछ हफ्तों में संघर्ष समाप्त होने की संभावना जतायी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि तेल की कीमतें धड़ाम से गिरेंगी। इसके बावजूद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बरकरार है। पश्चिमी एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण वैश्विक तेल की कीमतों में आई तेज़ी के कारण तेल कंपनियों ने बुधवार को एविएशन टर्बाइन फ्यूल (AT) या जेट फ्यूल की कीमतों में दोगुनी से ज़्यादा वृद्धि करने का एलान किया है। एटीएफ की कीमत अब रिकॉर्ड 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर हो गईं। यह पहली मौका है जब ATF की कीमतें 2 लाख रुपये प्रति किलोलीटर (kl) के निशान को पार कर गई हैं।

दिल्ली में रिकॉर्ड कीमत

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में ATF की कीमतें 96,638.14 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़ाकर 207,341.22 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गईं हैं। इससे पहले 1 मार्च को जेट फ्यूल की कीमतों में 5.7 प्रतिशत (5,244.75 रुपये प्रति kl) की बढ़ोतरी की गई थी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हवाई यात्रियों को जल्द ही महंगे किराए का सामना करना पड़ सकता है।

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर

देश की सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार सुबह एटीएफ के नए रेट जारी किए, जिसमें घरेलू उड़ानों के लिए कीमतों में करीब 115% और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए लगभग 107% की बढ़ोतरी की गई है। रुपये में लगातार गिरावट भी एयरलाइंस की मुश्किलें बढ़ा रही है, क्योंकि उनके ज्यादातर खर्च डॉलर में होते हैं। घरेलू उड़ानों के लिए एटीएफ की कीमतों की बात करें तो देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एक किलोलीटर (1,000 लीटर) एटीएफ की कीमत में करीब 114.5% की बढ़ोतरी कर दी गई है। यह पहली बार है जब दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में एटीएफ की कीमत 2 लाख रुपये प्रति किलोलीटर के पार पहुंची है।

एयरलाइंस पर बढ़ा खर्च

एयरलाइंस के कुल परिचालन खर्च (Operating Cost) का 40-45% हिस्सा ईंधन होता है, ऐसे में यह वृद्धि एयरलाइंस के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे एयरलाइन कंपनियों की ऑपरेटिंग कॉस्ट बहुत बढ़ जाएगी।
जाहिर है कि बढ़ी हुई लागत का बोझ ग्राहकों पर पड़ने की संभावना है। ऐसे में एयरलाइंस कंपनियां अपने घाटे को कम करने के लिए हवाई टिकटों के दाम (Flight Ticket Price) बढ़ा सकती हैं जिससे हवाई सफर महंगा हो जाएगा। अगर आप गर्मियों की छुट्टियों के लिए ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो अब आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है।

मुंबई में भी भारी बढ़ोतरी

देश के दूसरे सबसे व्यस्त एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (मुंबई) पर एटीएफ की कीमत में करीब 115% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां कीमत 90,451.87 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़कर अप्रैल में 1,94,968.67 रुपये हो गई है। एटीएफ की कीमतों में इस रिकॉर्ड बढ़ोतरी का सीधा असर हवाई किरायों पर पड़ने की आशंका है, जिससे आने वाले दिनों में यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

यह भी पढ़े: स्कूली वाहनों पर सख्ती, फिटनेस अभियान शुरू

https://www.primenewsnetwork.in/state/strict-action-on-school-vehicles-fitness-drive-launched/153457

Related to this topic: