प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अजय राय ने ट्रस्ट पर लगाए गंभीर आरोप

अयोध्या पहुंचे अजय राय, राम लला के दर्शन के बाद ट्रस्ट पर लगाए गंभीर आरोप

अयोध्या पहुंचे अजय राय ने राम लला के दर्शन के बाद राम मंदिर ट्रस्ट पर दान में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए।

अयोध्या पहुंचे अजय राय राम लला के दर्शन के बाद ट्रस्ट पर लगाए गंभीर आरोप

अयोध्या (उत्तर प्रदेश)। राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। एसआईटी जांच के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अयोध्या पहुंचे और राम मंदिर ट्रस्ट तथा सरकार पर जमकर निशाना साधा।अयोध्या में मीडिया से बातचीत करते हुए अजय राय ने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर जुटाए गए चंदे और मंदिर से जुड़े संसाधनों में अनियमितताएं हुई हैं।

अजय राय ने एसआईटी जांच पर उठाए गंभीर सवाल

उन्होंने कहा कि जमीन खरीद से लेकर चढ़ावे तक के मामलों ने देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है। अजय राय ने एसआईटी जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह केवल लोगों को भ्रमित करने का प्रयास है।

मामले की जांच हाईकोर्ट जज की निगरानी में कराने की मांग

उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के किसी सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो सके। अजय राय ने कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के प्रतिनिधि के रूप में अयोध्या आए हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः   भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी में दरार की अटकलों पर विनय रतन सिंह का बड़ा बयान

Related to this topic: