समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नया और स्टाइलिश लुक चर्चा में है।
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नया और स्टाइलिश लुक चर्चा में है। हमेशा पारंपरिक कुर्ता-पायजामा और लाल टोपी में नजर आने वाले अखिलेश यादव कैज़ुअल टी-शर्ट और ट्राउज़र में कैमरे में कैद हुए हैं।
सफेद टी-शर्ट और काले ट्राउज़र में नजर आए अखिलेश यादव
अखिलेश यादव सफेद टी-शर्ट, काले ट्राउज़र और स्पोर्ट्स शू पहने एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक समर्थक के साथ फोटो लेने के बाद दूसरे समर्थकों को हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते हुए दिखाई दिए। तभी एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी आगे बढ़ता है। अखिलेश यादव सुरक्षाकर्मी से भी हाथ मिला कर आगे बढ़ जाते हैं।
इससे पहले काले टी-शर्ट में वायरल हुई थी तस्वीर
अखिलेश यादव का पिछले साल लंदन प्रवास के दौरान काले रंग की टी-शर्ट, ट्रैक-पैंट और स्पोर्टी शूज में तस्वीरें वायरल हुई थीं। उन तस्वीरों में अखिलेश यादव ने लाल रंग के समाजवादी टोपी से भी दूरी बना ली थी।

हरिद्वार में डुबकी लगाते हुए भी तस्वीरें हो चुकी हैं वायरल
महाकुंभ से पहले हरिद्वार में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव गंगा में डुबकी लगाने गए थे। उससमय भी अखिलेश यादव के शर्टलेस लुक की काफी चर्चा हुई थी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने उनके बॉडी को लेकर भी सवाल पूछ दिए थे कि आपने इतनी अच्छी बॉडी कैसे बनाई है?
