प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, किसानों के मुआवजे में भेदभाव का आरोप

अखिलेश यादव ने बीजेपी को 'भारतीय जमीन पार्टी' बताते हुए अलीगढ़-मुरादाबाद एक्सप्रेसवे के लिए उचित मुआवजे की मांग की। साथ ही बेरोजगारी और मदरसों के मुद्दों पर सरकार को घेरा।

अखिलेश यादव का bjp पर बड़ा हमला किसानों के मुआवजे में भेदभाव का आरोप

Samajwadi Party (SP) chief Akhilesh Yadav (File Photo) |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुआवज़े के मामले में पार्टी किसानों के साथ भेदभाव कर रही है।

लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी को सबसे बड़ी 'लैंड माफिया' पार्टी बताया और इसे 'भारतीय जमीन पार्टी' का नाम दिया। उन्होंने यह भी मांग की कि सर्कल रेट को बढ़ाकर असल बाजार भाव के बराबर किया जाए। यादव ने कहा, "बीजेपी सबसे बड़ी 'लैंड माफिया' पार्टी है; यह 'भारतीय जमीन पार्टी' है, जो जमीन हड़पने में सबसे आगे है। फिर भी, जब किसानों को मुआवज़ा देने की बात आती है, तो वे भेदभाव करते हैं।"

किसानों को बाजार भाव के अनुसार मुआवजे की मांग

उन्होंने कहा, "हमारी मांग है कि अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे के लिए सर्कल रेट बढ़ाए जाएं ताकि वे असल बाजार भाव के बराबर हों।" जमीन वापस लेने के राज्य सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए यादव ने पूछा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफ़िया से वापस ली गई 84,000 हेक्टेयर जमीन का इस्तेमाल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने के लिए क्यों नहीं कर रहे हैं।

84 हजार हेक्टेयर जमीन के दावे पर सवाल

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री दावा करते थे कि उन्होंने माफ़िया से 84,000 हेक्टेयर जमीन वापस ली है और उसे कब्ज़े से मुक्त कराया है; तो फिर आप वहां उद्योग क्यों नहीं लगा रहे हैं? आप किसानों से जमीन क्यों छीन रहे हैं? और अगर आप इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए जमीन ले रहे हैं, तो आपको सर्कल रेट बढ़ाकर बाजार भाव के हिसाब से भुगतान करना चाहिए।" 

रोजगार और आरक्षण को लेकर सरकार पर आरोप

सपा प्रमुख ने मदरसों के प्रति सरकार के रवैये को लेकर भी उस पर निशाना साधा और समाज को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने 10 सालों में देश के युवाओं को नौकरी नहीं दी। उन्होंने कहा, "वे चाहते हैं कि 1 लाख नौकरियों पर बहस हो। दस सालों से आपने युवाओं को बेरोज़गार रखा है। आपने आरक्षण छीन लिया। आपने पेपर लीक करवाए। आप सरकारी नौकरी नहीं देना चाहते। आपने मदरसों के साथ भेदभाव किया। आपने शिक्षकों के साथ भेदभाव किया। आपने उस बजट को हड़प लिया जो बिना सरकारी मदद वाले संस्थानों के लिए मानदेय के तौर पर दिया जा रहा था।"

शिक्षकों और वकीलों के लिए कैशलेस योजना पर सवाल

यादव ने कहा आगे कहा, "कैशलेस के नाम पर आप शिक्षकों और वकीलों को धोखा दे रहे हैं। आपके अस्पतालों को ही इलाज की ज़रूरत है।" उन्होंने सरकार पर नफ़रत फैलाने और समाज में बंटवारा करने का आरोप लगाया और कहा कि SP की सरकार में मदरसों से जुड़े सभी मुद्दों को हल किया जाएगा।" उन्होंने कहा, "इस सरकार का कोई और एजेंडा नहीं है। इन्होंने लगातार नफरत फैलाने, बंटवारा करने, दूरियां बढ़ाने और तुष्टीकरण की नीति अपनाने का काम किया है। सरकार ने मदरसों के साथ भेदभाव किया है। समाजवादी सरकार में मदरसों से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा।"
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: मायावती ने EVM के इस्तेमाल पर जताई गहरी चिंता, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Related to this topic: