अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव आशीष वर्मा के पिता प्रेम प्रकाश वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। लखनऊ में सपा नेताओं ने शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाया।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ जनपद के इन्दिरानगर सेक्टर-12 निवासी व समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव आशीष वर्मा पिता प्रेम प्रकाश वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की।
दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
बता दें कि प्रेम प्रकाश वर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मौत की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल एवं महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी इन्दिरानगर सेक्टर-12, लखनऊ उनके निवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढांढ़स बंधाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश सचिव अनीस अहमद लारी, मोहसीन चौधरी, वरिष्ठ नेता उपेन्द्र कुमार सिंह, महानगर उपाध्यक्ष प्रशान्त यादव, सत्येन्द्र राजपूत राना, मनीष यादव, सपा नेता नावेद अहमद, निर्वाचन प्रभारी कलीमउर्रहमान, महानगर सचिव विनय कुमार यादव, नवनीत तिवारी, मो. रेहान विधानसभा अध्यक्ष हरिश्चन्द्र लोधी ने भी शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
यह भी पढ़ें: एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान: संजय निषाद