Akhilesh Yadav : 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.
'देश में गरीबी, बेरोजगारी, और महंगाई जैसी चुनौतियां...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले अखिलेश यादव |
Akhilesh Yadav : 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अखबारों में देश को फिर से सोने की चिड़िया बनाने के विज्ञापन छप रहे हैं, जबकि सोने के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं देश में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई जैसी गंभीर चुनौतियां मौजूद हैं.
अखिलेश यादव ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद यह सोचने की जरूरत है कि देश भुखमरी और कई बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
'सरकारी अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था नहीं'
अखिलेश यादव ने कहा कि देश की लगभग 70 नदियों का पानी दूषित बताया जा रहा है. कहीं पारा, कहीं आर्सेनिक, यूरेनियम और कहीं औद्योगिक कचरे की मौजूदगी की बात सामने आ रही है, जब एक निजी कंपनी को यह सब पता है और वह अपने उत्पाद बेचने के लिए इसका प्रचार कर रही है. सरकार को इसकी जानकारी क्यों नहीं है? सरकार इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही?
उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था नहीं है. बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि कितनी भी डिग्री हासिल कर लो, नौकरी नहीं मिल रही. किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया था, लेकिन आज बड़े लोग किसानों की फसल का सही दाम नहीं देना चाहते.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/the-strength-of-self-reliant-india-on-the-path-of-duty/130626