अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भाजपा को घेरा। कहा- धर्म के नाम पर दिए गए दान की चोरी से सनातनियों को आघात पहुंचा है, जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या के 'राम मंदिर' में चढ़ावा चोरी की पहली सतही जाँच में ही आंकडा 70 से 50 प्रतिशत आगे बढ़कर 105 हो गया है। ये बेहद निंदनीय है कि सरकारी देखरेख में ‘धर्म धन की चोरी’ का इतना अधर्मी कुकृत्य किया गया है।
अयोध्या में भाजपा की संलिप्तता की चर्चा
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई और उनके संगी-साथियों की संलिप्तता पूरे अयोध्या में चर्चा का विषय है, ये घोर अधर्म अब जगजाहिर हो चुका है। जनता का भाजपा पर अब रत्ती भर भी विश्वास नहीं रह गया है। अयोध्या ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश, देश व दुनिया में भाजपा की थू-थू हो रही है।
सनातनियों की आस्था के साथ खिलवाड़
उन्होंने आगे कहा कि संपूर्ण विश्व के सनातनियों को इस बात से गहरा आघात पहुंचा है कि उन्होंने जो दान-पुण्य का पैसा धर्म के विकास के लिए दिया था उस धन को भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों ने चुराकर अपना-अपना खजाना भर लिया है। ये अपराध भी है और पाप भी, इसीलिए सबने ये संकल्प लिया है कि अब भाजपा को सदैव के लिए हराना और हटाना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ अगला चुनाव धर्म को बचाने की किसी जंग से कम नहीं होगा, इसीलिए धर्म-प्रधान लोग कह रहे हैं। अब भाजपा के विरुध्द होगा धर्म युद्ध।
यह भी पढ़ें: सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मेरठ और तिलोई में फर्जी मतदाताओं व BLO तबादलों की जांच की मांग