प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

दीदी अकेले ही भाजपा से लड़ने में सक्षम

कोलकाता में ममता-अखिलेश की महाबैठक: सपा प्रमुख का चुनाव आयोग और केंद्र पर बड़ा हमला

समाजवादी पार्टी के आला अखिलेश यादव ने राज्य सचिवालय नबान्नो में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

कोलकाता में ममता-अखिलेश की महाबैठक सपा प्रमुख का चुनाव आयोग और केंद्र पर बड़ा हमला

फाइल फोटो |

कोलकाता। समाजवादी पार्टी के आला अखिलेश यादव ने राज्य सचिवालय नबान्नो में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एनआरसी के माध्यम से देश के नागरिकों की नागरिकता खत्म करना चाहती हैं और चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। केवल चुनाव आयोग ही नहीं, ईडी, सीबीआई और दूसरी केंद्रीय एजंसियां केंद्र सरकार के इशारे पर चल रही है। दीदी (ममता बनर्जी) अकेले ही भाजपा से लड़ने में सक्षम हैं।

निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) सुप्रीमो अखिलेश यादव किसी निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने कोलकाता पहुंचे और यहां आकर सबसे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अकेले मुलाकात की। अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की बैठक को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

अकेले ही भाजपा से लड़ने के लिए सक्षम हैं दीदी: अखिलेश यादव

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद सपा आला अखिलेश यादव ने कहा कि दीदी पूरे देश में अकेले ही भाजपा से लड़ने के लिए सक्षम हैं। वे केवल सत्ता की राजनीति नहीं, बल्कि मानवता, सदभावना, प्यार की भी राजनीति करती है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से उन्हें पराजित करने की लाख कोशिश हो, लेकिन यहां की जनता उन्हें ही जिताएगी। केवल पश्चिम बंगाल की ही नहीं पूरे देश की जनता दीदी का सम्मान करती है।

चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारों पर काम करने का आरोप

उन्होंने चुनाव आयोग की ओर से पश्चिम बंगाल में एसआईआर के दौरान किए जा रहे कार्यों की आलोचना की और उस पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी के बल पर महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों में भाजपा सत्ता में आई है। उन्होंने आईपैक के मामले पर ईडी की साजिश बताया और उस पर केंद्र सरकार के इशारे पर भाजपा विरोधी पार्टियों के खिलाफ कार्य करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/minister-vijay-shah-wished-everyone-a-happy-republic-day-and-then-left/130774

गणतंत्र दिवस की शुभकामना देकर चलते बने मंत्री विजय शाह

Related to this topic: